दीपिका पादुकोण को देखते ही जज्बाती हुईं उर्वशी रौतेला, एक्साइटमेंट में पकड़ा और कसकर किया किस


दीपिका पादुकोण और उर्वशी रौतेला फिल्म इंडस्ट्री की सबसे उम्दा कलाकारों में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने दीपिका को फ्लाइट में देखते ही उन्हें जोर से पकड़कर किस कर लिया। इस पर अब दीपिका ने रिएक्ट किया है। उर्वशी रौतेला के दीपिका की गाल पर किस करने के बाद दीपिका पादुकोण ने इस पर रिएक्ट किया है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फैन अकाउंट ने उर्वशी की एक क्लिप को फ्लाइट में दीपिका को चूमते हुए शेयर किया। अपनी जर्नी के लिए दीपिका ने एक लंबी डेनिम जैकेट और सफेद स्नीकर्स के नीचे एक काले रंग की ड्रेस पहनी थी। उर्वशी रौतेला ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी।

उर्वशी ने दीपिका को कसकर किया किस

फोटो में उर्वशी (Urvashi Rautela) ने दीपिका (Deepika Padukone) का चेहरा पकड़कर मुस्कुराते हुए आंखें बंद कर लीं। दोनों की मुलाकात दीपिका की हाल ही में दुबई से मुंबई की फ्लाइट के दौरान हुई थी। दीपिका अपनी सीट पर तकिये को गोद में लेकर बैठी थीं जबकि उर्वशी उनके बगल में खड़ी थीं। दीपिका गुरुवार को मुंबई लौटीं और उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

urvashi rautela kisses deepika padukone

उर्वशी रोतेला ने दीपिका को किया किस


दीपिका को ऐसे किया स्पॉट

एक पपाराज़ी अकाउंट ने एक्ट्रेस का एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वह अपने आस-पास के लोगों को देखकर मुस्कुराईं और अपनी कार के अंदर कदम रखने से पहले ‘थैंक्यू’ भी कहा। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक ने कहा, ‘उनकी मुस्कान मेरे दिल पर छा गई।’


फैंस ने ‘ब्रह्मास्त्र’ देखकर लगाया अंदाजा
दीपिका को आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक कैमियो में देखा गया था। फिल्म में रणबीर कपूर ने एक अनाथ बच्चे शिवा की भूमिका निभाई है, जिसने अपने माता-पिता को बहुत जल्दी खो दिया था। फिल्म देखने के बाद फैंस को यकीन हो गया कि दीपिका ने रणबीर की मां का रोल प्ले किया है।

Project K: प्रोजेक्ट K की तगड़ी प्लानिंग, प्रभास और दीपिका पादुकोण के लिए हॉलीवुड से आएंगे एक्शन डायरेक्टर्स
‘ब्रह्मास्त्र’ में दीपिका का वो रोल
ट्विटर पर एक फैन ने लिखा, ‘ब्रह्मास्त्र से दीपिका की वह क्लिप बहुत अच्छी है। मैं पागल हो गया हूं।’ एक ने ट्वीट किया, “उम्म … मैं फिल्म को आधा देख चुका हूं लेकिन फिल्म में शिवा की मां का रोल किसने किया? वह थोड़ी दीपिका की तरह लग रही थी।’ एक ट्वीट में लिखा है, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 से स्पॉयलर अलर्ट: दीपिका ने रणबीर की मां की भूमिका निभाई है।’

Brahmastra: मंगल ग्रह से एलियंस फिल्म देखने आ रहे… KRK ने ‘ब्रह्मास्त्र’ की तूफानी कमाई पर यूं उड़ाई खिल्ली
दीपिका की आनेवाली फिल्में
‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन ने भी कैमियो किया था। फिल्म में आलिया भट्ट और मौनी रॉय भी हैं। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ‘पठान’ और ‘फाइटर’ में दीपिका एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आएंगी। पठान में वह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। फाइटर में वह ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी ‘द इंटर्न’ भी है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks