वीडियो: प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ गोल्फ के मैदान में दिखीं, ऐक्ट्रेस के लिए पागल नजर आई भीड़


प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस अमेरिका के Lake Tahoe, Nevada गोल्फ खेलने पहुंचे थे, जहां उन्हें चियर करने प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं। फैन अकाउंट से इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें निक गोल्फ खेलते दिख रहे हैं और प्रियंका उनके पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। इस मौके पर जहां निक गेम में व्यस्त दिखे वहीं वहां मौजूद भीड़ प्रियंका से ऑटोग्राफ लेने के लिए उमड़ पड़ी थी।


एक अन्य क्लिप में निक जोनस अपनी फैन के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं और पीछे प्रियंका किसी से बात करती नजर आ रही हैं। गोल्फ वाले इन वीडियोज़ में काफी भीड़ भी नजर आ रही हैं। यहां निक जोनस के साथ-साथ फैन्स प्रियंका को भी चियर्स कर रहे थे।


इन पोस्ट पर फैन्स प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उससे भी ज्यादा इस बात की कि प्रियंका अपने हसबैंड के लिए काफी सपोर्टिव हैं। प्रियंका निक के साथ गेम के मौके पर अक्सर मौजूद रहती हैं, फिर चाहे वह गोल्फ हो या बेसबॉल।


प्रियंका और निक की शादी को करीब 3 साल हो गए हैं। हाल में दोनों सरोगेसी से पैरंट्स से बने हैं। बेटी का नाम इन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। प्रियंका ने इसी साल जनवरी में अपनी बेटी के होने की खुशखबरी फैन्स से शेयर की थी।


प्रियंका जहां फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं वहीं उनके हाथ में कई इंटरनैशनल प्रॉजेक्ट्स भी हैं, जिनमें से उनकी एक सीरीज ‘सीटाडेल’ भी है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks