Video: कभी ठेले पर चाय बनाते तो कभी गन्ने का रस निकालते दिखे Sunil Grover, आम लोगों के बीच यूं बिता रहे दिन


अपने जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) पिछले काफी वक्त से ऐक्टिंग से दूर हैं। कुछ महीने पहले जब सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर आई थी तो फैंस को करारा झटका लगा था। सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। यहां तक कि ऐक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने डॉक्टर को सुनील ग्रोवर की देखरेख में का जिम्मा दे दिया था। सुनील ग्रोवर अब ठीक हो चुके हैं और दमदार वापसी के लिए तैयार हैं।

सुनील ग्रोवर एटली की एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लीड रोल में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। हार्ट सर्जरी के बाद से ही सुनील ग्रोवर ने शोबिज इंडस्ट्री से कुछ वक्त के लिए दूरी बना ली। लेकिन 9 अप्रैल को उन्होंने मुंबई में लाइव परफॉर्मेंस दी और सबका दिल जीत लिया।


इस इवेंट से पहले तक सुनील ग्रोवर बेहद आम जिंदगी जी रहे थे। वह कुछ समय से आम लोगों के बीच रहकर दिन बिता रहे थे। सुनील ग्रोवर इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज में दिखाते रहते। कभी वह चाय की टपरी पर चाय बनाते दिखे तो कभी गन्ने का रस निकालते नजर आए।


सुनील ग्रोवर हाल ही ऋषिकेश में थे और वहां से उन्हें अपने कई वीडियो शेयर किए। फैंस भी सुनील ग्रोवर की सादगी पर फिदा हो गए हैं। एक फैन ने लिखा- स्टार्स को आम लोगों के बीच रहने का सलीका और तरीका सुनील ग्रोवर से सीखना चाहिए। एक अन्य फैन का कॉमेंट था- कमाल हो पाजी। आपके जैसा कोई नहीं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks