Virat Kohli: कप्तानी छोड़ने के बाद नए अवतार में दिखे विराट, बताया किससे है उनका मुकाबला


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 PM IST

सार

विराट सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो साझा करते हुए दिल की बात लिखी है। उन्होंने बताया है कि हमेशा से उनका मुकाबला किसके साथ रहा है। कप्तान छोड़ने के बाद विराट बतौर बल्लेबाज भारत के लिए खेल रहे हैं। 

विराट कोहली

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि हमेशा से उनका मुकाबला किसके साथ था और कौन उनका सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार के बाद 15 जनवरी को कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद वनडे सीरीज में वो बतौर बल्लेबाज भारत के लिए खेले। हालांकि वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। 

दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। इससे पहले विराट नए अवतार में नजर आ रहे हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है और अब वो अपने बल्ले से कमाल करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी आक्रामता साफ झलक रही है। इसके साथ ही विराट ने लिखा कि आपका मुकाबला हमेशा खुद से ही होता है। 

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान है विराट

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं। वो पहले एशियाई कप्तान भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोहली के कप्तान रहते भारत अपने घर में सिर्फ दो मैच हारा था। एक बार ऑस्ट्रेलिया और एक बार इंग्लैंड ने उसे हराया था। वहीं वनडे में विराट ने अपनी कप्तानी में भारत को 95 में से 65 मैच जिताए। 

 

image Source

Enable Notifications OK No thanks