‘777 चार्ली’ देख रोने लगे कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई, एक साल पहले भी ऐसे ही आंखों से छलके थे आंसू


बीते 10 जून 2022 को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुईं। एक थी नुसरत भरूचा की ‘जनहित में जारी’ और साउथ की ‘777 चार्ली’। कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ के खास विषय के चलते चारों तरफ चर्चा हो रही है। इसे देख कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई भी रो पड़े। वह इसे देख खुद को रोक नहीं पाए और उनके आंखों से आंसू बहने लगे। पिछले साल भी कुछ ऐसा ही हुआ था कि सीएम साहब की आंखों से आंसू छलक आए थे।

हाल में ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने ‘777 चार्ली’ देखी। इस फिल्म से वह काफी प्रभावित हुए और इसे देख उनके आंखों से आंसू छलक आए। बताया जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म को देख अपने डॉग की याद आ गई और वह रोने लगे।

अपने डॉग की आ गई याद
बता दें पिछले साल ही सीएम बसवराज एस बोम्मई (Karnataka CM) ने अपना डॉग खो दिया था और वह उस समय भी फूट फूट कर रोए थे। वह डॉग की बॉडी को गोद में उठाकर रोते नजर आए थे। माना जा रहा है कि सीएम बसवराज एस बोम्मई को रक्षित शेट्टी की फिल्म देखकर अपने डॉग की याद आ गई।

Box Office पर दूसरे दिन भी कमाई के लिए तरसी ‘जनहित में जारी’, ‘777 चार्ली’ और ‘जुरासिक वर्ल्‍ड 3’ ने लगाई छलांग
777 चार्ली की डिटेल
‘777 चार्ली’ को किरणराज के ने डायरेक्ट किया है। अब तक बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। इस फिल्म में रक्षित शेट्टी, राज बी शेट्टी, संगीता, दानिश सैत, बॉबी शिमला से जैसे कलाकार हैं।

image Source

Enable Notifications OK No thanks