Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, मालदीव छोड़ने की तैयारी में गोतबाया राजपक्षे, पढ़ें अहम समाचार


देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बेहद बिगड़ गए हैं। कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे मालदीव से एक निजी जेट से प्रस्थान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, श्रीलंका के डेली मिरर के हवाले से यह रिपोर्ट आई है। साथ ही आज आई2यू2 समूह की बैठक होनी है। आई2यू2 समूह में भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में वर्चुअली रूप से शामिल होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ से हाहाकार

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बेहद बिगड़ गए हैं। कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  पढ़ें पूरी खबर…

मालदीव छोड़ने की तैयारी में गोतबाया राजपक्षे

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच गोतबाया राजपक्षे मालदीव से एक निजी जेट से प्रस्थान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, श्रीलंका के डेली मिरर के हवाले से यह रिपोर्ट आई है। गोतबाया बुधवार तड़के तीन बजे निजी जेट से मालदीव पहुंच गए थे। लेकिन लगातार बदलते घटनाक्रम के बीच उन्हें यहां शरण नहीं मिली। अब वह मालदीव छोड़ रहे हैं, लेकिन किस देश जा रहे हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  पढ़ें पूरी खबर…

आज होगी आई2यू2 समूह की बैठक

आज इस्राइल में आई2यू2 समूह की बैठक होनी है। आई2यू2 समूह में भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में वर्चुअली रूप से शामिल होंगे। पूर्व इस्राइली एनएसए मेजर जनरल याकोव अमिद्रोर ने फोरम की पहली उच्च स्तरीय बैठक से पहले कहा कि नए आई2यू2 समूह का गठन एक ऐसा अहम विकास है जहां भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी गेम चेंजर साबित हो सकती है।  पढ़ें पूरी खबर…

 

आज से कांवड़ यात्रा शुरू

आज से विधिवत कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी। कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिसकर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे। शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Enable Notifications OK No thanks