Assembly Election 2022 Live: सिद्धू खुद ही सीएम रेस से बाहर हुए, कहा- मुझे कोई पद नहीं चाहिए, मैं राहुल के फैसले को पहले ही मान चुका हूं


04:22 PM, 06-Feb-2022

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने भाषण के आखिरी में पार्टी के ही कुछ नेताओं पर निशाना भी साधा। कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं। मेरा विरोध करते हैं, लेकिन मैं कभी भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध नहीं करूंगा।

04:18 PM, 06-Feb-2022

रैली को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इश्क कभी कुछ मांगता नहीं है। मैंने पंजाब और यहां के लोगों से इश्क किया है। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मुझे सिर्फ पंजाब का कल्याण और पंजाब का विकास चाहिए। सिद्धू ने कहा कि मेरे इश्क ने कोई पद नहीं मांगा है। मेरे इश्क ने सिर्फ पंजाब की भलाई मांगी है। मैं राहुल जी के फैसले को पहले ही मान चुका हूं। 

04:10 PM, 06-Feb-2022

पंजाब में कांग्रेस से सीएम का चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस ओर मंच से इशारा किया। कहा कि लोग बहुत कुछ बनाते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने एक गरीब, दलित घर के बेटे को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया। 

04:05 PM, 06-Feb-2022

लुधियाना में राहुल गांधी की रैली शुरू हो गई है। राहुल से पहले सुनील जाखड़ और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रैली को संबोधित किया। दोनों ने राहुल गांधी की खूब तारीफ की। सिद्धू ने राहुल गां बब्बर शेर बताया। कहा कि ये बब्बर शेर बैठा है। इसने देश की राजनीति को बदल दिया है। 

03:57 PM, 06-Feb-2022

Punjab Election: रैली में पहुंचे राहुल गांधी

पंजाब में कांग्रेस के सीएम चेहरे का एलान करने के लिए राहुल गांधी लुधियाना पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने एक होटल में राहुल गांधी ने चरण जीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद राहुल गांधी रैली में पहुंच गए हैं। यहीं वह जल्द सीएम चेहरे का ऐलान करेंगे। होटल से रैली में जाते वक्त वह चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू को साथ लेकर गए।

12:33 PM, 06-Feb-2022

Goa Election: पीएम मोदी की रैली रद्द 

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली होनी थी, इसे अब रद्द कर दिया गया है। भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया। प्रधानमंत्री मोदी अब लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए शाम को मुंबई जाएंगे।

 

09:41 AM, 06-Feb-2022

Uttarakhand Election: आज नड्डा का दौरा, जनसभा, डोर टू डोर प्रचार भी करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज उत्तराखंड दौरा है। तय कार्यक्रम के अनुसार नड्डा दोपहर 12:05 बजे उत्तरकाशी के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां उनकी एक जनसभा होगी। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे वह सहसपुर में डोर टू डोर प्रचार करेंगे। शाम 4:10 बजे वह डोईवाला पहुंचेंगे और यहां से शाम छह बजे देहरादून जाएंगे। देहरादून में संगठन की बैठक में शामिल होंगे।  

09:41 AM, 06-Feb-2022

Punjab Election: सीएम चेहरा का एलान करेगी कांग्रेस

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में अपना अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की तैयारी कर ली है। रविवार को लुधियाना पहुंच रहे राहुल गांधी इस संबंध में विधिवत घोषणा करेंगे। इस बीच, पार्टी की ओर से चन्नी को आगे रखकर मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अलग से भी रणनीति बनाई गई है।

09:39 AM, 06-Feb-2022

Assembly Election 2022 Live: सिद्धू खुद ही सीएम रेस से बाहर हुए, कहा- मुझे कोई पद नहीं चाहिए, मैं राहुल के फैसले को पहले ही मान चुका हूं

Goa Election 2022: पीएम मोदी की रैली आज

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली होनी जा रही है। मोदी 20 जगहों पर वर्चुअल रैली करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम शाम 5:30 बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks