Bihar Board Result 2022: कुछ ही देर में आएगा इंटर का रिजल्ट, ये है डायरेक्ट लिंक


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB द्वारा कुछ ही समय बाद 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board Result 2022) जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा का रिजल्ट (BSEB 12th Result 2022) आज दोपहर 3 बजे बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। इंटर की परीक्षा का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस कर जारी किया जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा रिजल्ट घोषिच किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में जारी होगा।

इंटर की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक चली थीं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा हाल ही में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 की आंसर-की जारी की गई थी। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 मार्च 2022 की शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था। BSEB इंटर आंसर-की 2022 चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। बिहार बोर्ड परीक्षा में संभावित स्कोर की गणना आंसर-की की मदद से की जा सकती है।

Bihar Board Result 2022 ये है डायरेक्ट लिंक

बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा का रिजल्ट नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक किया जा सकता है।
Bihar Board 12th Result 2022 Direct Link

Bihar Board Inter Result 2022 इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक

– biharboardonline.bihar.gov.in
– secondary.biharboardonline.com
– results.biharboardonline.com.
– biharboardonline.com

पिछले साल कैसा रहा था इंटर का रिजल्ट
पिछले साल वार्षिक परीक्षा 2021 के नतीजे में 13,40,267 छात्रों में से 10,48,846 छात्र यानी 78.26 फीसदी पास हुए थे। ग्रेस देने के बाद 85.53 फीसदी पास हो गये थे। पिछले साल 26 मार्च को 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।

Source link

Enable Notifications OK No thanks