BSEB Bihar Board 12th Result 2022: कल आएगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, डेट और टाइम जारी


बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 कल (16 मार्च 2022) को घोषित किया जाएगा। छात्र, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.com पर जाकर अपना इंटमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम (Bihar Board Class 12 Result 2022) चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बिहार बोर्ड एग्जाम बोर्ड @officialbseb के माध्यम से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि की है।

इस साल करीब करीब 13 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा दे थी, जिन्हें बेस्ब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। ट्विटर दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट (BSEB 12th Result 2022) राज्य शिक्षा विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद होंगे।

इससे पहले बीएसईबी ने हाल ही में 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer keys) जारी की थी, जिसपर 6 मार्च तक आपत्ति मांगी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 26 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ और 8 मार्च तक चला था। एक रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक करने के लिए 200 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बिहार बोर्ड ने पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। जहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कॉपियां चेक की जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगे हैं। ताकि बीएसईबी समय पर नतीजे घोषित कर सके और अगला शैक्षणिक सत्र जल्द शुरू हो सके।

बता दें कि बीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इंटर का रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। छात्रों को ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

General Knowledge Study Tips: जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए 8 असरदार टिप्स

Source link

Enable Notifications OK No thanks