Bihar Board 12th Result 2022: इंटर में पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी, जानें जरूरी डिटेल


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 25 मार्च के आसपास 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2022) जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड की 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य आज समाप्त हो जाएगा। इसके बाद रिजल्ट (Bihar Board Result 2022) को फाइनल करने का काम किया जाएगा। बिहार बोर्ड पिछले 2 सालों से सबसे पहले रिजल्ट (BSEB 12th Result 2022) जारी करने का रिकॉर्ड बनाता आ रहा है। लेकिन इस बार सीबीएसई का रिजल्ट इससे पहले आ जाएगा। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट किसी भी समय आ सकता है।

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के बाद 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा हाल ही में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 की आंसर-की जारी की गई थी। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 मार्च 2022 की शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था। वहीं, मंगलवार को बोर्ड द्वारा मैट्रिक की परीक्षा की आंसर-की जारी की गई थी।

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 14 फरवरी तक चला था। यह परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। करीब 13 लाख छात्रों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं, मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक हुआ था। मैट्रिक की परीक्षा में 16.48 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

12वीं में पास होने के लिए लाने होंगे इतने नंबर
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को एक निर्धारित न्यूनतम नंबर हासिल करने होते हैं। सभी छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। 12वीं पासिंग मार्क्स में प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क्स शामिल हैं। छात्रों को थ्योरी परीक्षा में 70 में से 21 नंबर और प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 12 नंबर हासिल करने होंगे।

ध्यान रहे कि बिहार बोर्ड 12वीं के कुल मार्क्स 600 के बजाय 500 हैं क्योंकि छठा विषय (गणित) एक एडिशनल विषय है जिसके नंबर कुल प्रतिशत और नंबरों की गणना करते समय नहीं माने जाते हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks