दिव्यांका त्रिपाठी को मिली थी करियर बर्बाद करने की धमकी, बताई कास्टिंग काउच की डरावनी घटना


ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dahiya) आज टॉप की टीवी ऐक्ट्रेसेस में शुमार हैं। लेकिन वह भी कास्टिंग काउच (Divyanka Tripathi casting couch) झेल चुकी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि किस तरह उन्हें एक डायरेक्टर ने बड़ा ब्रेक देने का झांसा दिया था। इतना ही नहीं, उनके करियर को बर्बाद करने तक की धमकी दी गई थी।

दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘बॉलिवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू अपने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस के बारे में बताया। दिव्यांका ने रिवील किया कि किस तरह करियर की शुरुआती दिनों में कुछ लोग किसी न किसी तरीके से आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

ब्रेकअप के बाद इन 6 ऐक्ट्रेसेस का डिप्रेशन में हो गया था बुरा हाल, सड़कों पर बेवजह दौड़ जाती थीं श्वेता तिवारी
दिव्यांका ने बताया, ‘आप एक शो खत्म करते हैं और आपका स्ट्रगल दोबारा शुरू हो जाता है। एक वक्त ऐसा भी था जब मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे। मुझे अपने बिल और ईएमआई जैसी चीजें भरनी थीं। बहुत प्रेशर था। तब एक ऑफर आता है कि अगर तुम इस डायरेक्टर के साथ रहोगी तो बड़ा ब्रेक मिलेगा। लेकिन मैं क्यों? मुझे बताया गया कि मैं बहुत ही बुद्धिमान हूं। ये और वो और भी चीजें बोली गईं।’


दिव्यांका ने बताया कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस
दिव्यांका ने कहा कि यह #MeToo मूवमेंट से पहले की बात है। वह बोलीं, ‘जो लोग इस तरह के ऑफर देते हैं वो आपको इस तरह से कन्विंस करते हैं कि इंडस्ट्री में हर कोई ऐसा कर रहा है। इस तरह वो आपको जाल में फंसाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आप इंडस्ट्री में पीछे रह जाते हैं। आपके करियर में कुछ नहीं हो सकता। बल्कि वो लोग तो इस हद तक भी जा चुके हैं कि अगर आपने उनकी बात नहीं मानी तो वो लोग आपके करियर को भी बर्बाद कर देंगे। लेकिन इन सब बातों को मैं मजाक में लेती थी क्योंकि मैं जानती थी यह सब बकवास है। अगर मुझे पहली नौकरी मेरे टैलंट की वजह से मिली है तो अगली भी उसी तरह मिलेगी।’


‘ऑल इंडिया रेडियो’ में एंकर से शुरुआत
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में बतौर एंकर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 2004 में ‘सिनेस्टार्स की खोज’ में हिस्सा लिया। बाद में दिव्यांका ने दूरदर्शन के शो ‘आकाश वाणी’ से ऐक्टिंग डेब्यू किया। लेकिन दिव्यांका को पहचान और स्टारडम टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से मिला। इसके बाद उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अलावा कुछ म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं।

सबको रुला गईं Divyanka Tripathi, इमोशन कर रहा विदाई वाला ‘बाबुल दा वेहदा’ गाना

एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, लग रहे थे क्यूट

Divyanka Tripathi Dahiya- Instagram/divyankatripathidahiya

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया- Instagram/divyankatripathidahiya



image Source

Enable Notifications OK No thanks