Filmy Friday: रेखा ने कहा था- मैं विनोद मेहरा की मां के लिए एक बदनाम ऐक्ट्रेस थी, जो सेक्स मेनियक है


बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रेखा (Rekha) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। अमिताभ बच्चन के साथ रेखा के किस्से इंडस्ट्री की गलियारों में खूब मशहूर हुए। हालांकि, दोनों ने अपने इन किस्सों पर कभी कुछ कहा नहीं और आज तक उन्होंने चुप्पी साध रखी है।

हालांकि, रेखा ने अपने पुराने इंटरव्यू में अमिताभ को लेकर कुछ हिंट दे चुकी हैं, खासकर सिमी ग्रेवाल के शो में, लेकिन अमिताभ ने आज तक इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा।

Rekha Birthday: देखें, जब अमिताभ बच्चन के गाने पर रेखा ने छेड़ा राग!

बच्चन के साथ अफेयर की इन चर्चाओं से पहले रेखा और विनोद मेहरा के साथ उनकी रिश्ते की कहानियां कई गॉसिप मैगज़ीन्स की सुर्खियां बनी। साल 1971 में विनोद ने बॉलिवुड में डेब्यू किया था। कहते हैं कि उन दिनों रेखा दिल टूटने के दर्द से गुजर रही थीं क्योंकि जितेन्द्र से उनका रिश्ता टूटा था। धीरे-धीरे रेखा विनोद के करीब आने लगीं और उनकी बॉन्डिंग मजबूत होती गई। यासीर उस्मान की किताब में उनके रिश्ते के खूबसूरत हिस्से का जिक्र कुछ इस तरह किया गया है जिसमें कहा गया है कि ऐक्ट्रेस उनके प्यार में इस तरह डूबी थीं कि उन्हें विन विन कहकर पुकारती थीं।

उनकी नजदीकियों के किस्से बढ़ते गए और धीरे-धीरे दोनों पब्लिक प्लेस पर कभी किस करते तो कभी हाथों में हाथ डाले नजर आया करते। वे विनोद की कार से लॉन्ग ड्राइव पर निकला करते और कभी होटल ताज में डिनर करने पहुंचते तो निकलते-निकलते सुबह हो जाती थी।

कहते हैं, जितेन्द्र के लिए पुलिस के डंडे तक खा चुकी हैं रेखा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर सावन कुमार जो वहीं विनोद के घर के करीब रहते थे, उन्होंने एक बार कहा था कि रेखा अपना अधिकतर वक्त विनोद के साथ उनके फ्लैट पर बिताया करती हैं। एक बार रेखा ने अपने इंटरव्यू में एक बार कहा भी था कि विनोद ने उन्हें किस किया था लेकिन सुबह में और बेडरूम की प्राइवेसी के अंदर।

जब भी ऐसा होता कि रेखा मीडिया के सवालों-जवाबों में उलझ जाती थीं तो उस वक्त विनोद मेहरा अपनी लेडी लव के बचाव में उतर आते और उन्हें डिफेंट किया करते थे। विनोद रेखा को लेकर काफी सीरियस थे और इसे रिलेशनशि में बदलने को तैयार भी। हालांकि, विनोद की मां कमाल मेहरा उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं। उन्हें अपने घर के लिए जैसी बहू की तमन्ना थी उसमें रेखा कभी फिट नहीं थीं।

रेखा का शादी से पहले यानी प्री मैरिटल सेक्स को लेकर बयान और शादी से बाहर मां बनने की इच्छा जताने को लेकर सनसनीखेज बयान विनोद की मां को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। दरअसल रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘प्रीमैरिटल सेक्स आम बात है और वे पाखंडी जो कहते हैं कि एक सिंगल वुमन को अपनी सुहाग रात तक के लिए ही रहना चाहिए, वे बकवास करते हैं।’

हालांकि, कई किस्से ऐसे भी हैं जिनमें बताया गया था कि विनोद मेहरा की मां को खुश करने के लिए रेखा ने काफी कोशिशें कीं। वह उनके पाली हिल वाले घर में उनके साथ वक्त बिताया करती थीं। वह मम्मी के लिए फिश करी भी बनातीं, लेकिन किसी भी तरकीब का कोई फायदा नहीं मिला।

साल 1973 में दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा, ‘उनके (विनोद मेहरा की मां) के लिए मैं केवल एक ऐक्ट्रेस नहीं, बल्कि मैं एक बदनाम ऐक्ट्रेस थी जिसका बेहद घटिया अतीत है और मेरी पहचान सेक्स के लिए पागल लड़की के तौर पर है। शुरू में विनोद की खातिर उन्होंने मुझे झेला। अब वह मुझे बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगी।’

किस्सा तो ऐसा भी खूब चर्चा में रहा है कि दोनों के बीच बहस इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार रेखा ने कॉकरोच मारने वाला जहर खा लिया था। हालांकि, बाद में विनोद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला था, उन्होंने आत्महत्या की कोशिश नहीं की। कहते हैं कि दोनों ने मौसमी चटर्जी के हसबैंड बाबू की मदद से कोलकाता पार्क सर्कस एरिया के किसी मंदिर में जाकर शादी रचा ली थी।

शादी के बाद दोनों मुंबई लौटे और वे विनोद के घर पहुंचे। एक फिल्ममेकर ने अपनी किताब में इसका जिक्र किया और बताया कि जैसे ही रेखा ने कमला के पैर छूए उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज तो की ही साथ ही नौबत ऐसी हो गई कि मां ने अपने पैरों के चप्पल निकाले और उन्हें पीटा। विनोद बीच-बचाव की कोशिश करते रहे लेकिन कोई फायदा न हुआ और आखिरकार वह घर छोड़कर निकल गईं। विनोद ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जब तक मां हां नहीं कह देतीं तब तक वह उनके साथ ही रहेंगे।

हालांकि, विनोद दोनों की लड़ाई में पिसते रहे और कुछ रास्ता नहीं बन पा रहा था। साल 2004 रेखा ने इस बात से इनकार किया कि उनकी शादी कभी विनोद के साथ हुई है। गुजरे वक्त के इन किस्सों के बावजूद रेखा ने विनोद के साथ कभी काम करना नहीं छोड़ा था। रेखा ने विनोद के साथ फिल्म ‘घर’ की थी, जिसका निर्देशन गुलज़ार ने किया था। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।

image Source

Enable Notifications OK No thanks