LSG vs MI Live: मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश, लखनऊ से बदलना लेने का मौका, थोड़ी देर में टॉस


06:47 PM, 24-Apr-2022

आमने-सामने का रिकॉर्ड

मुंबई और लखनऊ की टीम इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे का साथ खेलेंगी। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच हुआ था। इसमें लखनऊ ने 18 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में लखनऊ की तरफ से केएल राहुल ने शतक लगाया था। 

06:44 PM, 24-Apr-2022

दोनों की अब तक का सफर

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को इस सीजन की पहली जीत की तलाश है। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने अपने शुरू के सातों मुकाबले गंवाए हैं और अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। वहीं लीग की नई और सबसे महंगी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए अब तक का सफर शानदार रहा है। उसने सात में चार मैच जीते हैं और पांचवें पायदान पर है। लखनऊ को हालांकि पिछले तीन मैच में दो हार मिली है। 

06:29 PM, 24-Apr-2022

LSG vs MI Live: मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश, लखनऊ से बदलना लेने का मौका, थोड़ी देर में टॉस

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आमने-सामने है। लखनऊ की टीम जीत के साथ शीर्ष चार में वापस जगह बनाना चाहेगी। जबकि मुंबई की टीम सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए जोर लगाएगी। 

 





Source link

Enable Notifications OK No thanks