आईपीएल 2022: जीत के साथ लखनऊ और आरसीबी टॉप चार में पहुंचीं, पर्पल और ऑरेंज कैप की सूची में बदलाव, जानें अंक तालिका का हाल


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:35 AM IST

सार

अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है, वहीं लखनऊ और बैंगलोर ने शुरुआती चार टीमों में जगह बना ली है। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
– फोटो : IPL/BCCI

ख़बर सुनें

विस्तार

आईपीएल 2022 में शनिवार के दिन दो मैच खेले गए और इन मैचों के नजीतों के चलते अंक तालिका में भारी बदलाव हुआ है। राजस्थान की टीम दूसरे पायदान से खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात के बाद अब आरसीबी और लखनऊ के पास भी आठ अंक हो गए हैं। वहीं दिल्ली की हालत इस सीजन लगातार खराब होती जा रही है। यह टीम सिर्फ चेन्नई और मुंबई से ऊपर आठवें पायदान पर है। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल इस सीजन भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो चुके हैं। वहीं पर्पल कैप के लिए कुलदीप और चहल के बीच कांटे की टक्कर है। 

अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे है। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस लगातार छह मैच हार चुकी है और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। अगर मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपना हर मैच जीतना होगा। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks