एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 04 Feb 2022 05:04 PM IST
सार
एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन अचानक ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है। इस बात से फैंस भी हैरान हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है, जिससे फैंस भी हैरान रह गए हैं। नोरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी देती थीं और उन्हें लाखों लोग फॉलो भी करते थे, लेकिन अब अचानक ही इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नजर ही नहीं आ रहा है।
नोरा फतेही को इंस्टग्राम पर 37.6 मिलियन यूजर्स फॉलो करते थे, ऐसे में उनका अकाउंट इंस्टाग्राम पर सबसे ऊपर ही नजर आता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर अब आप नोरा फतेही को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे, तो उनका पेज वहां पर नजर ही नहीं आएगा। अब इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के नाम के आगे क्लिक करेंगे, तो वहां पर लिखा आ रहा है कि सॉरी ये पेज उपलब्ध नहीं है। इससे साफ है कि इंस्टाग्राम से नोरा फतेही के अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है।
विस्तार

image Source