अब जी खोल के खाएं गोलगप्पे! सेहत को मिलेंगे ये 5 बेहतरीन लाभ, जानकर रह जाएंगे हैरान


एक गोलगप्पे में 36 कैलोरी होती है। अगर आप एक फुल प्लेट यानी 6 गोलगप्पे खाते हैं तो आपको 216 कैलोरी मिलती हैं। गोलगप्पे में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, पोटेशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन ए, बी-6, बी-12, सी और डी मौजूद होता है।

गोलगप्पे खाना किसे नहीं पसंद होगा? इसका तो सिर्फ नाम सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है। इसे पानीपुरी, फुल्की, पानी बताशा या फिर पुचका के नाम से भी जाना जाता है। हालाँकि, ज्यादातर लोग चाहते हुए भी गोलगप्पे इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे खाने से सेहत को नुकसान पहुंचेगा। लेकिन अगर हम कहें कि गोलगप्पे खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि बहुत फायदेमंद है? जी हाँ, गोलगप्पे खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, एक गोलगप्पे में 36 कैलोरी होती है। अगर आप एक फुल प्लेट यानी 6 गोलगप्पे खाते हैं तो आपको 216 कैलोरी मिलती हैं। गोलगप्पे में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, पोटेशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन ए, बी-6, बी-12, सी और डी मौजूद होता है। 

इसे भी पढ़ें: हड्डियों को बनाना चाहते हैं मजबूत, तो करें यह आसान एक्सरसाइज

मुंह के छालों से छुटकारा 

आपके अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि गोलगप्पे खाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। जी हाँ, ये बात बिल्कुल सही है। गोलगप्पे के साथ मिलने वाले पानी में तीखापन और खट्टापन होता है, जिससे छाले को दूर करने में मदद मिलती है। हालांकि यह अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

वेट लॉस में मददगार 

गोलगप्पे खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। जी हाँ, गोलगप्पे के पानी में मौजूद मसालों से वजन कम करने में मदद मिलती है। गोलगप्पे के पानी में सोंठ, हींग, नींबू, इमली, कच्चा आम, गुड़ और काला नमक मिलाया जाता है। ये चीज़ें फैट बर्न करने, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और कैलोरी-बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

पेट की समस्या दूर करे 

गोलगप्‍पे खाने से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। गोलगप्‍पे के पानी में मौजूद पुदीना, जीरा और हींग से पाचन शक्ति मजबूत होती है। वहीं, इसमें मौजूद हरा धनिया पेट फूलने और यूरीन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना नाभि पर शहद लगाने से होते हैं कई बेहतरीन फायदे, दूर होंगी ये समस्याएं

पीरियड्स पेन से छुटकारा 

गोलगप्पे के पानी में मौजूद हींग में एंटी-फ्लैटुलेंस गुण पाए जाते हैं, जिससे पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही यह पेट में गैस की समस्या को भी खत्म करता है। 

एसिडिटी और ब्लोटिंग से आराम दिलाए 

कई बार ज़्यादा खाने से  या खाना ना पचने के कारण लोगों को उल्टी की समस्या होने लगती है। ऐसे में गोलगप्पे खाने से आपको इस समस्या से आराम मिलता है। दरअसल, गोलगप्पे के पानी में काला नमक होता है जो बदहजमी, एसिडिटी और ब्लोटिंग से आराम दिलाता है।

– प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

image Source

Enable Notifications OK No thanks