जंग का 15 वां दिन: अमेरिका ने चेताया- यूक्रेन में रासायनिक हमले की आशंका, लड़ाकू विमान देना ‘भारी जोखिम भरा’


06:39 PM, 09-Mar-2022

पेंटागन ने नाटो को आगाह किया

उधर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने नाटो को आगाह किया है कि यूक्रेन को लड़ाकू विमान देना बहुत जोखिम भरा होगा। अमेरिका ऐसे किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेगा। 

06:33 PM, 09-Mar-2022

बच्चों के अस्पताल पर बमबारी को जेलेंस्की ने बताया नरसंहार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियुपोल में बुधवार को बच्चों के अस्पताल पर रूसी बमबारी को नरसंहार करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यहां संघर्ष विराम के बाद भी बम बरसाए। एक समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि बच्चों के अस्पताल पर हवाई हमले से 17 कर्मचारी घायल हो गए।

 

06:21 PM, 09-Mar-2022

भारतीयों को लेकर आया एक और विमान

इस बीच बुखारेस्ट से भारतीयों को लेकर आया एक और विशेष विमान आज सुबह करीब 6.30 बजे हिंडन एयरबेस पर उतरा। 

06:19 PM, 09-Mar-2022

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आज तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ रूस-यूक्रेन के घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे।

 

06:14 PM, 09-Mar-2022

रासायिक व जैविक हथियार पर रूस-अमेरिका आमने-सामने

बाइडन प्रशासन ने आगाह किया है कि रूस यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों का उपयोग कर सकता है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के संभावित उपयोग की चेतावनी दी। उधर, रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका यूक्रेन में जैविक हथियारों एकत्रित कर रहा है। साकी ने यूक्रेन के इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि रूस के आरोप झूठे और बेतुके हैं। 

06:01 PM, 09-Mar-2022

जंग का 15 वां दिन: अमेरिका ने चेताया- यूक्रेन में रासायनिक हमले की आशंका, लड़ाकू विमान देना ‘भारी जोखिम भरा’

रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़े गुरुवार को दो सप्ताह पूरे हो गए। जंग के पंद्रहवें दिन भी इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं, हालांकि दोनों देशों के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। यूक्रेन जहां नाटो की सदस्यता की जिद से पीछे हटा है, वहीं रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन की मौजूदा सरकार को गिराना नहीं चाहता बल्कि इस देश को वह तटस्थ बनाना चाहता है। उधर, अमेरिका ने रूस द्वारा यूक्रेन में रासायनिक व जैविक हमले की आशंका जताते हुए आगाह किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के एलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना है। रूस इस  लक्ष्य को हासिल कर के रहेगा। मारिया ने कहा, यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और अधिक महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव तुर्की में हैं, जहां वह यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत करेंगे।



Source link

Enable Notifications OK No thanks