RRB NTPC Stage-II Exam Date out: इस दिन होगा आरआरबी एनटपीसी सीबीटी-2 एग्जाम, नोटिस जारी


रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने रेलवे नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी स्टेज-2 परीक्षा तारीख (RRB NTPC Stage-II Exam Date) का ऐलान कर दिया है। आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी स्टेज-2 पे लेवल 4 और 6 का सीबीटी-2 एग्जाम (RRB NTPC CBT-2 2022) 09 और 10 मई 2022 (संभावित तारीख) को आयोजित किया जा सकता है। जो उम्मीदवार एनटीपीसी सीटीबी-1 में क्वालीफाई हुए थे, वे आरआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर सीबीटी-2 एग्जाम डेट का नोटिस चेक कर सकते हैं।

7 लाख उम्मीदवार देंगे सीबीटी-2 एग्जाम
आरआरबी ने फिलहाल पे लेवल 4 और 6 के लिए सीबीटी-2 की टेंटेटिव एग्जाम डेट की घोषणा की है। पे लेवल 2,3 और 5 की एग्जाम डेट बाद में बताई जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का रिजल्ट आरआबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर 30 मार्च और 1 अप्रैल 2022 को घोषित किया गया था। जिसमें 7 लाख उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इन्हें अब सीबीटी-2 में बैठना होगा।

कब जारी होगा एनटीपीसी सीटीबी-2 एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022)
आरआरबी एनटीपीसी पे लेवल 4 और 6 का सीबीटी-2 एग्जाम 09 और 10 मई को आयोजित किया जाएगहा। अपने पिछले पैटर्न के अनुसार, आरआरबी परीक्षा एक सप्ताह पहले सीबीटी-2 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड (RRB) ने फिलहाल एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीदवारों को ताजा जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। बता दें कि सीबीटी-1 की परीक्षाएं 28 दिसंबर 2022 से 31 जुलाई 2021 तक सात फेज में आयोजित की गई थी।

आरआरबी सीबीटी-2 एग्जाम पैटर्न (RRB CBT-2 Exam Pattern)

  • कुल प्रश्न- 120
  • इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • वहीं गणित से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

RRB NTPC CBT-2 Exam Date Notice link

General Knowledge Study Tips: जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए 8 असरदार टिप्स

Source link

Enable Notifications OK No thanks