VIDEO: नीतू-रणबीर कपूर पर छाया ‘लाल सिंह चड्ढा’ का फितूर, मां-बेटे ने डिनर के साथ बनाई ये क्यूट Reel


अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) है, इस फिल्म में आमिर खान के अपोसिट करीना कपूर भी नजर आएंगी। लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन (Laal Singh Chaddha Promotion) शुरू हो चुका है। इसके लिए फिल्ममेकर्स ने एक नया चैलेंज शुरू किया है। ये एक फिल्टर और फैदर चैलेंज (Laal Singh Chaddha Feather Challenge) है। जिसका इस्तेमाल ऐक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इस्तेमाल करके इसे ट्रेंड को वायरल कर दिया है। ऐक्ट्रेस ने इसे ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, डिनर करते हुए लाल सिंह चड्ढा का फिल्टर यूजर किया। इस वीडियो पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने रिऐक्ट किया और हार्ट का इमोजी शेयर किया। वहीं रणबीर कपूर के फैंस भी इस वीडियो जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।


रणबीर कपूर की कजिन की फिल्म
लाल सिंह चड्ढा में रणबीर कपूर की कजिन करीना कपूर लीड रोल में हैं। करीना कपूर की फिल्म प्रमोट करने में उनकी चाची नीतू कपूर ने भी हिस्सा लिया। करीना कपूर के छोटे बेटे जेह के जन्म के बाद ये उनकी पहली फिल्म होगी।


करीना कपूर ने भी शेयर किया इस चैलेंज का वीडियो

करीना कपूर ने भी अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा, लाल सिंह चड्ढा एक स्वीट जर्नी है। क्या आपने अभी तक इस चैलेंज को पूरा किया? आप भी हमारी इस जर्नी का हिस्सा बने और इस फिल्टर को पूरा करें।

Aamir Khan की मां जीनत हुसैन ने किया Lal Singh Chaddha का रिव्‍यू, जानते हैं उन्‍हें ये फिल्‍म कैसी लगी?उठ गया आमिर खान की अगली फिल्म से पर्दा, जानें डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना की मूवी में क्या होगा खास
लाल सिंह चड्ढा कब होगी रिलीज
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 के लिए शेड्यूल है। हाल में ही इस फिल्म का गाना क्या है कहानी है रिलीज हुआ। बता दें आमिर खान की आखिरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी।



image Source

Enable Notifications OK No thanks