Video: साड़ी में सनी लियोनी ने हसबैंड संग खेला वॉलीबॉल, वीडियो देख आएगी शाहरुख-काजोल की याद


सनी लियोनी (Sunny Leone) फुटबॉल में माहिर हैं ये तो हम सभी ने पहले भी देखा है, लेकिन वह साड़ी में भी शानदार वॉलीबॉल खेलती हैं, इसकी झलक सामने आ चुकी है। सनी लियोनी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि, यह वीडियो देखकर आपको शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का सीन जरूर याद आ जाएगा।

इस वीडियो में सनी लियोनी अपने हसबैंड डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ वॉलीबॉल खेल रही हैं। इस वीडियो में सनी साड़ी पहनकर भी ऊंचा छलांग लगाती दिख रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख और काजोल का गाना ‘ये लड़का है’ भी सुनाई दे रहा है।


हालांकि, ऐसा नहीं कि सनी ने पहली बार अपना ऐसा हुनर फैन्स को दिखाया हो। इससे पहले भी सनी लियोनी फुटबॉल खेलते हुए वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

सनी भले ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हों लेकिन उन्हें स्पोर्ट्स का काफी शौक है। उन्होंने आइस स्केटिंग, हॉकी जैसे खेल भी काफी पसंद हैं। सनी बचपन में लड़कों के साथ अक्सर हॉकी खेला करती थीं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks