WhatsApp पर आया है UK में फ्री वीजा और जॉब का मैसेज! गलती से भी मत कर देना लिंक पर क्लिक


नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर एक नया फिशिंग स्कैम चल रहा है। ये स्कैम खासतौर पर यूके के लिए है। यानी कि यह यूजर्स को यूनाइटेड किंडम में फ्री वीजा और जॉब बेनिफिट्स उपलब्ध करा रहा है। यह नया स्कैम उन लोगों को को फ्री वीजा और अन्य लाभ उपलब्ध करा रहा है जो यूके में ककाम करने के इच्छुक हैं। WhatsApp का नया स्कैम कथित तौर पर यूके सरकार के एक मैसेज से जुड़ा है। इस मैसेज में लोगों को झांसा दिया जा रहा है।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp यूजर्स को कथित तौर पर उनके फोन में एक मैसेज आ रहा है जिसमें फ्री वीजा और जॉब बेनिफिट्स की जानकारी दी गई है। यह खासकर उन लोगों के लिए जो काम के लिए यूके जाने के इच्छुक हैं। इस स्कैम में WhatsApp यूजर्स को एक मैसेज भेजा जा रहा है जिसमें उन्हें यूके में भर्ती अभियान की जानकारी दी जा रही है। यूनाइटेड किंडम को वर्ष 2022 में 1,32,000 से ज्यादा अतिरिक्त श्रमिकों की आवश्यकता है और इसलिए सरकार एक भर्ती अभियान चला रही है। इस अभियान मेंल 1,86,000 से ज्यादा जगहें खाली हैं।

अगर कोई यूजर्स इस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करता है तो उन्हें एक फर्जी डोमेन पर रिडायरेक्ट किया जाता है। यह वेबसाइट यूके वीजा और इमिग्रेशन के तौर पर खुद को दिखा रही है। इसके अलावा, यूनाइटेड किंगडम में उपलब्ध नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए भी कहा जा रहा है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks