बॉलिवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शंस में से एक आइफा अवॉर्ड्स (IIFA 2022) में के लिए लगभग सभी बड़े सिलेब्रिटीज इस समय यूएई के शहर अबू धाबी पहुंचे हुए हैं। आइफा के दौरान सभी बड़े कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं। मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने भी परफॉर्म किया और इसी दौरान उनके सामने लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान (AR Rahman) पड़ गए। इसके बाद जो कुछ हुआ वह चौंकाने वाला था।
हनी सिंह ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, ‘एआर रहमान सर के साथ मेरी जिंदगी का अनमोल पल।’
बता दें कि शुक्रवार को अबू धाबी में आयोजित हुए आइफा 2022 अवॉर्ड्स में यो यो हनी सिंह के अलावा गुरु रंधावा, ‘पुष्पा’ फेम सिंगर कंपोजर देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची और नेहा कक्कड़ ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी थीं।