आंत का कैंसर होने पर नजर आ सकते हैं ये लक्षण, ना करें नजरअंदाज


आंत के कैंसर को सेहत के लिए इसलिए भी हानिकारक माना जाता है, क्योंकि सही समय इनका पता ना लगने के कारण आंत का कैंसर शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। यह आपके लिवर सहित फेफड़ों व दिमाग आदि कई अलग-अलग हिस्सों में फैल सकता है।

कोलन कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो बड़ी आंत अर्थात् कोलन में शुरू होता है। कोलन कैंसर यूं तो किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन यह आमतौर पर वृद्ध वयस्कों को प्रभावित करता है। कोलन कैंसर को कभी-कभी कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है। कोलन कैंसर बेहद खतरनाक साबित हो सकता है और इसलिए समय रहते इसकी पहचान व उपचार करना बेहद आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं आंत का कैंसर होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं-

कोलन कैंसर के लक्षण

आंत के कैंसर होने पर कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। जैसे-  

– बाउल हैबिट्स में लगातार बदलाव होना, मसलन दस्त या कब्ज होना

– मल में मलाशय से रक्तस्राव होना

– पेट में लगातार बेचैनी, जैसे ऐंठन, गैस या दर्द का अहसास होना

– शौच के बाद पेट के पूरी तरह से खाली ना होना

– कमजोरी या थकान का अहसास होना

– बिना किसी कारण वजन घटना

इसे भी पढ़ें: बुखार में नाक से आ रहा है खून, हो सकता है यह वायरल इंफेक्शन

हालांकि, यह देखने में आता है कि पेट का कैंसर होने पर शुरूआत में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। लेकिन जब आपको किसी भी तरह के लक्षण नजर आते हैं तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर आवश्यक टेस्ट करवाने चाहिए।

अन्य अंगों के लिए भी हो सकता है खतरनाक

आंत के कैंसर को सेहत के लिए इसलिए भी हानिकारक माना जाता है, क्योंकि सही समय इनका पता ना लगने के कारण आंत का कैंसर शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। यह आपके लिवर सहित फेफड़ों व दिमाग आदि कई अलग-अलग हिस्सों में फैल सकता है।

हड्डियों को भी पहुंचा स कता है नुकसान

विभिन्न तरह के कैंसर का शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचना सामान्य है, लेकिन वह हड्डियों को नुकसान नहीं पहुंचाते। जबकि आंत के कैंसर होने पर वह हड्डियों तक फैल सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसे बोन मेटास्टेसिस के नाम से जाना जाता है। जब आंत के कैंसर सेल्स ट्यूमर से अलग होकर हड्डियों में फैलता है, तो यह हड्डियों में बढ़ने लगता है। यह एक बेहद ही खतरनाक स्थिति होती है।

– मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

image Source

Enable Notifications OK No thanks