पलक मुछाल इस दिन बनेंगी मिथुन की दुल्हनियां, वेडिंग से रिसेप्शन तक, जानें सारी डिटेल


‘चाहूं मैं या ना’ और ‘मेरी आशिकी…’ जैसे तमाम हिट गानों को अपनी आवाज देने वाली बॉलीवुड की फेम प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके होने वाले लाइफ पार्टनर का नाम मिथुन हैं, जो खुद भी म्यूजिक कंपोजर हैं। बॉलीवुड में इस साल भी कई बड़े सितारों की शादी हुई। इनमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर अली फजल और ऋचा चड्ढा का नाम शामिल है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल की वेडिंग के भी कयास लगाए जा रहे हैं। खैर। पलक किस दिन मिथुन की दुल्हनियां बनेंगी, आइये आपको तारीख बताते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पलक मुछाल और मिथुन (Palak Muchhal Mithun Wedding) की शादी 6 नवंबर को होगी। हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी 4 तारीख से शुरू हो जाएगी। इस वेडिंग सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के अलावा बी-टाउन के सिलेब्स भी शामिल होंगे।

पलक मुच्छल ने कहा था ‘वंडर बॉय’, 14 साल में 107 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स में ‘महारथी’ हैं नील नय्यर
घरवालों ने ठाना है ‘चट मंगनी पट ब्याह’


बताया जा रहा है कि पलक के घरवालों चाहते थे कि उनकी शादी जल्द से जल्द हो जाए और वो अपना घर बसाएं। इसलिए वो मिथुन के परिवारवालों से मिले। उन्हें रिश्ता पसंद आया। उन्होंने फटाफट शादी की डेट निकाली और सबकुछ फिक्स कर दिया।

मुंबई में होगा रिस्पेशन


पलक और मिथुन शादी के बाद बॉलीवुड दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करेंगे। ये पार्टी मुंबई में होगी, जिसमें जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं।

9 साल से जानते हैं, कर रहे अरेंज मैरिज
बता दें कि पलक और मिथुन भले ही अरेंज मैरिज कर रहे हैं, लेकिन इनकी जोड़ी काफी पुरानी है। बतौर सिंगर और कंपोजर दोनों ने कई हिट्स सॉन्ग दिए हैं। दोनों ने पहली बार ‘आशिकी 2’ के लिए साथ काम किया था। ये मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। यानी दोनों एक-दूसरे को करीब 9 साल से जानते हैं। हालांकि, ये भी खबर है कि दोनों पिछले कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks