7,800mAh बैटरी के साथ आएगा रेडमी का नया टैब, US FCC डेटाबेस पर हुआ लिस्ट


हाल में यह जानकारी सामने आई थी कि Redmi Pad 5 को इंडिया में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। अब Redmi ब्रैंडिंग वाला एक और टैबलेट US फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। टैबलेट को मॉडल नंबर 22081283G के साथ देखा जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, यह 7800mAh की बैटरी पैक कर सकता है। Redmi टैबलेट MIUI 13 पर चल सकता है। इसे 2.4GHz और 5GHz डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। टिपस्टर के अनुसार, यह Redmi Pad 6 या Xiaomi Pad 6 हो सकता है, लेकिन इसे केवल Redmi टैबलेट के रूप में लेबल किया गया है।

Redmi ब्रैंड वाले इस टैबलेट को US FCC डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। US एफसीसी लिस्टिंग में टैबलेट के बारे में अन्‍य डिटेल्‍स या स्‍पेसिफ‍िकेशंस का उल्लेख नहीं है। US FCC SAR रिपोर्ट के अनुसार Redmi टैबलेट ने टेस्ट पास कर लिया है। टैबलेट के लिए ई-लेबल भी अपलोड किया गया है।

टिप्सटर सिमरनपाल सिंह (@simransingh931) ने ट्विटर के जरिए बताया है कि यह टैबलेट Redmi Pad 6 या Xiaomi Pad 6 हो सकता है, लेकिन इसे ‘some Redmi टैबलेट’ के रूप में लेबल किया गया है। टिपस्टर ने बताया कि इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.1 भी हो सकता है। कंपनी ने अभी तक टैबलेट की घोषणा नहीं की है।

हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Pad 5 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस के साथ टैबलेट की कीमत भी बताई गई है। Redmi Pad 5 की चीन में कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,400 रुपये) बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Pad 5 को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से पावर्ड किया जा सकता है। कहा जाता है कि इसमें डुअल 5G सपोर्ट भी मिलेगा। Redmi Pad 5 में अल्ट्रा-लीनियर क्वाड-स्पीकर सेटअप और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह टैबलेट MIUI PadOS 13 पर रन कर सकता है। इसमें 30W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है और AI फोटोग्राफी फीचर के साथ Sony का सेंसर दिए जाने की संभावना है। 
 



Source link

Enable Notifications OK No thanks