Sassy Sunday: कौन हैं भोजपुरी की बोल्ड मोहतरमा नम्रता माला? जिनके Photos देख छूटे फैंस का पसीने


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर ऐक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrata Malla) अपने बोल्ड अवतार के चलते चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर फोटोशूट में हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम स्टार भी कहा जाता है जिन्हें फैंस खूब फॉलो करते हैं और उनके पोस्ट को लाइक करते हैं। आज हम आपके लिए Sassy Sunday सीरीज में लाए हैं नम्रता मल्ला के फोटोशूट और उनके अनसुने किस्सों के बारे में जिन्हें दर्शक अब तक अंजान थे।

कौन हैं नम्रता मल्ला

Namrata Malla 1


बताया जाता है कि नम्रता मल्ला का जन्म 3 नवंबर 1989 में हुआ। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। वह भोजपुरी ऐक्ट्रेस के साथ साथ मॉडल, कोरियोग्राफर, यूट्यूब स्टार और डांसर हैं।

नम्रता मल्ला की निजी लाइफ

Namrata Malla 2


नम्रता मल्ला नई दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के सत्यवती आर्य गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। पढ़ाई के साथ साथ वह डांस भी सीखा करती थीं।

नम्रता मल्ला के गाने

Namrata Malla 3


उन्होंने हिंदी, पंजाबी और मराठी कई म्यूजिक एलब्म में भी काम किया है। बारिश, राजा जी, सुल्फियां और दिलबर जैसे उनके कई मशहूर गाने हैं। जिन्हें यूट्यूब पर काफी पसंद किया जाता है।

नम्रता मल्ला का यूट्यूब चैनल

Namrata Malla 4


सोशल मीडिया के साथ साथ नम्रता मल्ला अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। यहां वह अपने डांस वीडियो के साथ साथ वर्कआउट और योगा वीडियो भी शेयर करती हैं।

नम्रता मल्ला के फॉलोअर्स

Namrata Malla 5


नम्रता मल्ला इंस्टाग्राम पर मशहूर पर्सनैलिटी हैं। उन्हें करीब डेढ़ मिलियन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। हर तस्वीर और पोस्ट पर लाखों लाइक और व्यूज होते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा उनके लाखों फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है।

image Source

Enable Notifications OK No thanks